place Current Pin : 822114
Loading...

ओलंपिक खिलाड़ियों संग प्रधानमंत्री मोदी की पार्टी

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 16-Aug-21, 01:07 PM

👁 165 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को टोक्यो ओलंपिक में शामिल हुए खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके साथ नाश्ता किया। इस दौरान पीएम मोदी ने टोक्यो से गोल्ड जीतक लौटे नीरज चोपड़ा को चूरमा खिलाया। इसके साथ ही मोदी ने बैंडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के साथ आइस्क्रीम भी खाई। टोक्यो से जब नीरज चोपड़ा लौटे थे तो खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने वादा किया था कि पीएम मोदी उन्हें चूरमा खिलाएंगे। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने ओलंपिक में जाने से पहले ही सिंधु से वादा किया था कि जब आप टोक्यो से लौटेंगी तो साथ में आइसक्रीम खाएंगे। प्रधानमंत्री ने आज इन दोनों वादों को पूरा कर दिया। ओलंपिक खिलाड़ियों के सम्मान में सोमवार को प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर एक खास कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें पीएम मोदी ने ने खिलाड़ियों के साथ नाश्ता किया। इस दौरान पीएम मोदी ने टोक्यो से गोल्ड जीतकर लौटे नीरज चोपड़ा के साथ कुछ बातें भी कीं। उन्होंने बैंडमिंटन स्टार पीवी सिंधु से भी बात की। इनके अलावा पीएम ने रवि दहिया, दीपक पूनिया समेत कई खिलाड़ियों से बात की और तस्वीरें खिंचवाईं। पीएम मोदी ने टेबल पर जा-जाकर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play