Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


स्वतंत्रता दिवस पर युवा नेता मुकुल उपाध्याय ने देन्दुआ में तृणमूल कार्यालय का किया उद्घाटन

location_on WESTBENGAL access_time 16-Aug-21, 10:15 AM

👁 206 | toll 78



1 1.7 star
Public

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सालानपुर: युवा नेता मुकुल उपाध्याय ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार देन्दुआ मोड़ में तृणमूल कार्यालय का उद्घाटन किया। स्वतंत्रता दिवस पर देन्दुआ के वरिष्ठ तृणमूल नेता दिलीप चौधरी एंव सालनपुर प्रखंड तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष मोहम्मद अरमान ने कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस संदर्भ में सलानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष मोहम्मद अरमान ने कहा कि आज देन्दुआ के क्षेत्रीय पार्टी कार्यालय का उद्घाटन युवा नेता मुकुल उपाध्याय के हाथो किया गया, जिसका मूल उद्देश्य क्षेत्र के लोगो को पार्टी से जोड़ना एंव उन्हें लाभ पहुँचाना है । कार्यक्रम में सलानपुर प्रखंड तृणमूल कांग्रेस के महासचिव भोला सिंह, सालनपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, सहअध्यक्ष विद्युत मिश्रा, देंदुआ पंचायत प्रधान शिमुला मरांडी, उपप्रधान रंजन दत्ता, युवा नेता बिस्वजीत चौधरी, महेश्वर चौधरी, काजल दत्ता, इंद्रनारायण दत्ता और कई अन्य मौजूद रहे।




Post News & Earn