place Current Pin : 822114
Loading...

'इंडियन आइडल 12' के विजेता बनें पवनदीप राजन

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 16-Aug-21, 09:47 AM

👁 169 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: टेलीविजन के सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' को फाइनली अपना विनर मिल गया है। इस सीजन के जीत का ताज पवनदीप राजन के सिर सजा है। वहीं, अरुणिता कांजीलाल शो की फर्स्ट रनरअप बनी हैं। 'इंडियन आइडल 12' का फिनाले रविवार दोपहर 12 बजे से रात के 12 बजे तक चला। इस दौरान कई सारी परफॉर्मेंस हुईं और फाइनली पवनदीप को शो का विजेता घोषित कर दिया गया। 'इंडियन आइडल 12' के विनर पवनदीप राजन को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए और एक कार इनाम के तौर पर दी गई। इसके अलावा अरुणिता कांजीलाल दूसरे तो सायली कांबले, मोहम्मद दानिश, निहाल तारो और शनमुखप्रिया क्रमश: तीसरे, चौथे, पांचवे और छठे स्थान पर अपनी जगह बनाने में सफल रहें।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play