खलारी - स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भुरकुंडा रामगढ मे आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता मे 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ मे बालिका वर्ग मे प्रथम स्थान रानी कुमारी गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय से दूसरा स्थान पममी कुमारी गणेश सपोर्टिंग क्लब राय से तीसरा स्थान सोनी कुमारी गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय से एंव चौथा स्थान संगीता कुमारी गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय से भुरकुंडा रामगढ मे आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता मे गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के चारो बालिका एथलेटिक्स खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर के अपने कोयलांचल क्षेत्र का नाम रौशन की है इसके लिए गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाए