place Current Pin : 822114
Loading...

जानें किस इच्छा के लिए किस भगवान को बांधे राखी, क्या करें उपाय

Copied Content : No Earning

location_on WEST BENGAL access_time 14-Aug-21, 04:51 PM

👁 135 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: इस राखी पर जानिए किस भगवान को कौन सी राखी बांधने से होंगी आपकी मनोकामनाएं पूरी... गणेश जी : गणेश जी प्रथम पूज्य भगवान है, राखी के दिन सबसे पहले गणेश जी को राखी बांधनी चाहिए। गणेश जी को लाल रंग प्रिय है, इसलिए मान्यता है कि गणेश जी को लाल रंग की राखी बांधने से जीवन के सभी कष्ट और संकट दूर हो जाते हैं तथा ऋद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। भगवान शंकर: राखी का त्योहार सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। सावन महीने का अंतिम दिन होने के कारण इस दिन भगवान शिव को राखी बांधने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भगवान विष्णु: भगवान विष्णु का प्रिय रंग पीला है, विष्णु जी को पीले रंग की राखी बांधना विशेष रूप से फलदायी है। इससे माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। श्री कृष्ण: भगवन कृष्ण द्रौपदी को अपनी बहन मानते थे तथा उनकी रक्षा का वचन दिया था। इसी कारण जब द्रौपदी को हस्तिनापुर की सभा में दुश्शासन चीर हरण कर रहा था तब भगवान कृष्ण ने चीर बढ़ा कर द्रौपदी के मान की रक्षा की थी। भगवान कृष्ण के राखी बांधने से सभी परिस्थितियां में रक्षा करते हैं। हनुमान जी: हनुमान जी संकट मोचक और रुद्रावतार माने जाते हैं। हनुमान जी को लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। ऐसा करने से मंगल ग्रह को शांत किया जा सकता है तथा बल और बुद्धि की प्राप्ति होती है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play