place Current Pin : 822114
Loading...

ओडिशा में 1 किलो से ज्यादा ब्राउन शुगर और 20 किलो अफीम जब्त

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 14-Aug-21, 09:54 AM

👁 173 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: ओडिशा के खोरधा जिले में पुलिस नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा दो अलग-अलग जगहों पर की गई छापेमारी में एक किलोग्राम से अधिक ब्राउन शुगर 20 किलोग्राम अफीम जब्त की गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि इन दोनों मामलों के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक खुफिया इनपुट के आधार पर, ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम ने खोरधा बस स्टैंड के पास छापा मारा 1 किलो 265 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया। पुलिस डीजी अभय ने कहा कि इस सिलसिले में तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में मोहम्मद सैयाज, एसके कमरुद्दीन सौरव पटनायक शामिल हैं उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश, खोरधा की अदालत में भेजा जाएगा।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play