place Current Pin : 822114
Loading...


मानव सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन जन्मदिन के अवसर पर लोगो ने दी बधाई

location_on WEST BENGAL access_time 12-Aug-21, 04:21 PM

👁 158 | toll 72



1 2.0 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: आज मानव सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन सत्येन्द्र प्रसाद के जन्मदिन के अवसर पर उनको ट्रस्ट के अन्य सदस्यों ने बधाई दी और उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्यों के अलावा पांडवेश्वर के लोग भी बड़ी तादाद मे जुटे और सत्येन्द्र प्रसाद को जन्म दिन की बधाई दी। मानव सेवा ट्रस्ट के सचिव राजेश वर्मा ने कहा कि आज का दिन ट्रस्ट के सदस्यों के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज जिस शख्स का जन्मदिन है उसने ताउम्र समाज की सेवा मे खुद को अर्पित कर दिया है। कहीं भी कोई भी संकट मे हो सत्येंद्र प्रसाद तन मन धन से उनकी मदद के लिए आगे आते हैं। उन्होंने सत्येन्द्र के दीर्घायु होने की कामना की ताकि लंबे समय तक वह इसी तरह से समाज की सेवा करते रहें। इस मौके पर सीताराम पंडित, राजेश वर्मा, सरोज घोष, रामबली यादव, गोविंद राम, नीलरतन रुईदास, फादर बादेश्वर यादव आदि उपस्थित थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play