place Current Pin : 822114
Loading...

यूपी में 6 से लेकर 8वीं तक के स्कूल 1 सितंबर से होंगे शुरू

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 12-Aug-21, 09:06 AM

👁 137 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तर प्रदेश में कक्षा 6वीं से लेकर 8वीं तक के स्कूल एक सितंबर से शुरू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा कोचिंग संस्थाओं के संचालन की भी अनुमति दे दी गई है। बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल-कॉलेजों में नए सत्र की शुरुआत की तैयारियों की समीक्षा की। माध्यमिक विद्यालयों के लिए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन को बेहतर बताते हुए मुख्यमंत्री ने इसी तर्ज पर सभी शिक्षण संस्थानों के लिए दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जूनियर हाईस्कूलों में 06वीं से 08वीं तक की कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू कर दी जाए। स्थिति का आकलन करते हुए एक सितंबर से पढ़ाई भी शुरू की जा सकती है। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करना होगा।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play