place Current Pin : 822114
Loading...

हादसे में बच्ची समेत 10 की मौत, 14 को बचाया गया

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 12-Aug-21, 08:58 AM

👁 133 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बुधवार को फिर भयंकर तबाही मची। पहाड़ों से गिरती चट्टानों ने नेशनल हाईवे-5 से गुजर रही गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 2 साल की बच्ची समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 लोगों के मलबे में फंसने की आशंका है। अब तक 14 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वहीं, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, सेना, पुलिस और स्थानीय लोग मदद में जुटे हुए हैं। खबर में अपडेट जारी है। हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ से उत्तराखंड के हरिद्वार जा रही एचआरटीसी की जो बस चट्टानों के गिरने के कारण हादसे का शिकार हुई है, उसमें करीब 25 लोग फंसे हैं। हालांकि इस हादसे में बस ड्राइवर औरं कंडक्टर को बचा लिया गया है, लेकिन दोनों सदमे में हैं। वहीं, यात्रियों से भरी लापता बस गहरी खाई में देख गई है। हालांकि रेस्क्यू टीम अभी बस तक नहीं पहुंच पाई है। यहां Earth mover machines के जरिए मलबा हटाया जा रहा है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play