स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: असम में युनाइटेड लिबरेशन फ्रॉन्ट ऑफ असम-इंडिपेंडेंट एक उग्रवादी संगठन है। हर साल ये संगठन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर असम में बंद का आह्वान करता है, लेकिन इस साल इस संगठन ने ऐसा नहीं करने का फैसला किया है। 40 साल में पहली बार ऐसा होने जा रहा है, जब उल्फा-आई ने स्वतंत्रता दिवस पर किसी तरह के बंद का आह्वान नहीं किया है।