place Current Pin : 822114
Loading...

हॉकी खिलाड़ियों को CM नवीन पटनायक ने किया सम्मानित

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 11-Aug-21, 02:14 PM

👁 132 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: टोक्यो में इतिहास रचने वाली भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सम्मानित किया है। इन खिलाड़ियों में दीप ग्रेस एक्का, नमिता टोप्पो, बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास भारतीय मौजूद थे। वहीं भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में ये सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसके साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य खिलाड़ी बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास को मुख्यमंत्री ने 2.50 करोड़ रुपए नकद पुरस्कार के साथ राज्य पुलिस विभाग में डीएसपी के पद का प्रस्ताव पत्र भेंट किया। इस दौरान सीएम पटनायक ने देश के लिए कांस्य जीतने वाले पुरुष हॉकी खिलाड़ियों की सराहना भी की। वहीं महिला हॉकी खिलाड़ियों में नमिता टोप्पो और दीप ग्रेस एक्का को 50-50 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में दिए गए।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play