place Current Pin : 822114
Loading...

जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला, एक जवान घायल

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 10-Aug-21, 10:19 AM

👁 129 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, जैनपोरा के करालचेक इलाके में जिस वक्त सीआरपीएफ के जवान गश्त लगा रहे थे, उसी समय कुछ जवानों पर कुछ आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली आकर सीआरपीएफ के जवान को लग गई। जिससे वो गंभीर रूप से घायह हो गया। इसके बाद सीआरपीएफ जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन आतंकवादी मौके से फरार हो गये। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि, क्रालचेक पर आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के सड़क सुरक्षा दल पर हमला किया। उन्होंने बताया कि जिस दल पर हमला हुआ वो सड़क सुरक्षा दल का दस्ता है। आमतौर पर उन्हें काफिलों के गुजरने से पहले किसी मार्ग की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है। जो कॉन्स्टेबल घायल हुआ है उसका नाम अजय कुमार है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play