स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बिहार के लिए एक बड़ा खुस खबरि। कुछ महीनों के दौरान बिहार में 10 हजार से भी अधिक पदों पर बंपर वैकेंसी होने जा रही है। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने कहा है कि बिहार में जल्दी ही 10 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी निकले गी। मंत्री ने बताया कि राजस्व कर्मियों, अमीन और डेटा एंट्री ऑपरेटरों की भर्ती की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू की जाएगी। फ़िलहाल बिहार में कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने भी डॉक्टरों के 36 पदों पर बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अलावा स्पोर्ट्स कोटा से बिहार पुलिस में बहाली की प्रक्रिया जारी है।