टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : एक बुजुर्ग महिला की लटकती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इतने उंचे पेड़ की डाली से लटकके कैसे महिला ने आत्महत्या की इसपर रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अंडाल के पिओर जामबाद कोलियरी के ब॔गाली पाड़ा के आवासो मे एक पेड़ से एक बुजुर्ग महिला की लटकती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार तकरीबन 50 वर्षीय इस महिला का नाम ललिता राय है। स्थानीय बनबहाल फांड़ि के अर्जुन धाउड़ा इलाके की निवासी थीं। स्थानीय सुत्रो के अनुसार महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। मगर यह महिला ने इतने उंचे पेड़ की डाली पर कैसे लटकके आत्महत्या की इसपर रहस्य बना हुआ है। स्थानीय बनबहाल फांड़ि की पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया। बनबहाल फांड़ि और अंडाल थाने की पुलिस मामले की जांच मे जुट गयी है।