place Current Pin : 822114
Loading...


भारत मुंडा समाज पिपरवार के द्वारा सादगीपूर्ण मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस।

location_on पिपरवार access_time 09-Aug-21, 11:58 AM

👁 528 | toll 368



1 check_circle 0.0 star
Public

पिपरवार - भारत मुंडा समाज पिपरवार के द्वारा नव निर्मित भगवान बिरसा मुंडा खेल मैदान परिसर मैं विश्व आदिवासी दिवस सादगी पूर्ण रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरना मां की पूजा कर व विश्व कल्याण हेतु कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना की गई इसके बाद भारत के वीर गति को प्राप्त समस्त आदिवासियों के सम्मान के लिए प्रार्थना किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय सदस्य एवं भारत मुंडा समाज के सूरज मुंडा ने कहा कि आदिवासी विचारधाराएं हमें इस दुनिया में प्रकृति और हर किसी का सम्मान करना सिखाती है समानता समरसत्ता प्रेम एवं त्याग ही आदिवासी संस्कृति का आधार है। साथ ही कहा कि आदिवासी सदैव से ही प्रकृति से जुड़े हैं और प्रकृति के उपासक हैं। इस पर हमारी जिम्मेवारी और भी बढ़ जाती है क्योंकि हमारे पूर्वजों ने विरासत में हमारे लिए हरा भरा पर्यावरण दिया है उसे अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए संभाल कर रखना है। बिरु मुंडा ने कहा कि आदिवासी समाज को संगठित होने की जरूरत है संगठन में ताकत होती है पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक है इसलिए सबको पौधे लगाने चाहिए। कार्यक्रम के अंत में जनउपयोगी बेल जामुन आम कटहल के पौधों का वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया। मौके पर मुख्य रूप से सूरज मुंडा वीरू मुंडा रमेश मुंडा राजेश मुंडा समीर मुंडा सुरेंद्र मुंडा टिंकल मुंडा अजय मुंडा सोमर मुंडा संदीप मुंडा पंकज मुंडा दिनेश मुंडा मनदीप मुंडा पिंटू मुंडा मनोज मुंडा सुलेखन मुंडा समेत तमाम लोग मौजूद थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play