place Current Pin : 822114
Loading...

प्रधानमंत्री मोदी आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की अगली किस्त

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 09-Aug-21, 09:29 AM

👁 154 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज से किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की अगली किश्त आना शुरू हो जायेगी। प्रधानमंत्री कार्य़ालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि सोमवार यानि 9 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की अगली किश्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री किश्त जारी करने के साथ राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे। कल जारी होने वाली किश्त के माध्यम से 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 19,500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान लाभार्थियों से वार्तालाप करेंगे और राष्ट्र को भी संबोधित भी करेंगे। पीएम-किसान योजना के तहत, पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6000/-रूपए प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है और इस वित्तीय लाभ को 2000 रुपये की 3 किस्तों में प्रत्येक 4 माह में प्रदान किया जाता है। धनराशि को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत, अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि किसान परिवारों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play