place Current Pin : 822114
Loading...

सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 09-Aug-21, 09:05 AM

👁 159 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोना इस वक्त अपने ऑल टाइम हाई से सोना करीब 8900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। फिलहाल सोना 47504 प्रति दस ग्राम के आसपास ट्रेड पर रहा है। पिछले साल अगस्त में सोना 56,200 रुपये के ऑल टाइम हाई लेवल तक जा पहुंचा था और अभी सोना 47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। निवेश करने के लिहाज यह काफी बड़ी गिरावट है। हीं चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है। इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12000 रुपये सस्ती है। आज चांदी 66790 रुपये प्रति किलो पर है। अगर इस कारोबारी हफ्ते की बात करें तो इस तरह पूरे सप्ताह के दौरान सोने में 661 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सोने में 169 रुपये की तेजी आई थी। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को सोना क्रमश: 123 रुपये और 61 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ। गुरुवार को इसमें फिर से तेजी दिखी और कीमत 382 रुपये चढ़ गई। इस कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को सोना 294 रुपये की तेजी के साथ 47,442 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। आपको बता दें कि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण सराफा बाजार नहीं खुलता है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play