स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान में अब तक 50 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी हैं। 16 जनवरी को शुरुआत के बाद भारत ने शुक्रवार को 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को लगाई गई 43.29 लाख खुराकें के साथ वैक्सीनेशन कवरेज 50.03 करोड़ पर पहुंच गई है। कुल खुराकें लगाने के मामले में भारत चीन के बाद दुनिया में दूसरे स्थान पर है।