place Current Pin : 822114
Loading...


पैट्रियॉटिक संरक्षक का दायित्व निभाएंगे अधिवक्ता जयदीप मुखर्जी

location_on WESTBENGAL access_time 08-Aug-21, 01:31 PM

👁 134 | toll 48



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: इंडियन एसोसिएसशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सुप्रीम कोर्ट के मशहूर वकील जयदीप मुख़र्जी को इंडियन आर्मी वेटरन्स पोर्टल का पैट्रियॉटिक संरक्षक बनाने का निर्णय लिया गया। जयदीप मुख़र्जी पूर्व सैनिको के हक और अधिकार को सदैव दिलाने के लिए कोशिश करते रहते है। आपको ये बता दे की मुखर्जी जी के दादाजी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ आजाद हिंद फौज के सक्रीय सिपाही थे। जयदीप मुखर्जी द्वारा नेताजी की जीवनी पर लिखी गई किताब सबसे ज़्यादा बिकने वाली किताबें में से है। एसोसिएसशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज यादव का कहना है कि सुप्रीमकोर्ट के मशहूर वकील जयदीप मुख़र्जी के एसोसिएसशन के साथ जुड़ने से समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भावना बढ़ जाएगा। जयदीप मुख़र्जी आल इंडियन लीगल एंड फोरम व आल इंडिया बार एसोसिएशन जनरल सेक्रेटरी और इंटरनेशनल कॉउन्सिल ऑफ़ जुरिस्ट्स के सदस्य भी है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play