place Current Pin : 822114
Loading...

अमेरिकी महिला ने बास्केंटबॉल में जीता स्वर्ण पदक

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 08-Aug-21, 12:07 PM

👁 135 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अमेरिकी महिला बास्केंटबॉल टीम ने रविवार को मेजबान जापान को हराते हुए टोक्यो ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीत लिया है। यह अमेरिका के लिए लगातार सातवां ओलंपिक खिताब है। अमेरिका के पुरुषों ने भी इस साल ओलंपिक गोल्ड जीता है। साएतामा सुपर एरेना में हुए फाइनल मुकाबले का अंतिम स्कोर 90-75 से अमेरिका के पक्ष में रहा। जिसमें ब्रिटनी ग्रिनर ने 30 अंक बनाए। ब्रेना स्टीवर्ट ने 14 अंक बनाए जबकि एजा विल्सन के खाते में 19 अंक आए। जापान के लिए माकी तागादी ने 17 तथा नाको मोतोहाशी ने 16 अंक जुटाए। अमेरिकी टीम 1996 से लगातार ओलंपिक चैम्पियन रही है। इससे पहले 1984 1988 में भी उसके नाम स्वर्ण था। 1976 में उसने रजत 1992 में कांस्य जीता था। अमेरिका ने 1980 के मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया था।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play