place Current Pin : 822114
Loading...

भारत अंतरिक्ष में हासिल करेगा अहम कामयाबी

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 08-Aug-21, 10:55 AM

👁 167 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: स्‍वतंत्रता दिवस के जश्‍न की तैयारियों के बीच भारत अपने बहुप्रतीक्षित जियो इमेजिंग उपग्रह जीसैट-1 को 12 अगस्‍त को लॉन्च करने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 12 अगस्‍त को जीएसएलवी-एफ 10 के जरिए धरती पर निगरानी रखने वाले इस उपग्रह को लॉन्‍च किया जाएगा। इस उपग्रह का कोडनेम ईओएस-03 (EOS-3) रखा गया है। ISRO ने जानकारी दी है कि इस उपग्रह का प्रक्षेपण 12 अगस्त को सुबह पांच बजकर 43 मिनट पर किया जाएगा। हालांकि यह मौसम संबंधी स्थिति पर निर्भर करेगा। ईओएस-03 अति उन्नत उपग्रह है, जिसे जीएसएलवी एफ 10 यान की मदद धरती की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। अभी तक इस उपग्रह का प्रक्षेपण कोविड 19 महामारी के कारण टला हुआ था।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play