स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : दीपिका पादुकोण ने नए साल का जश्न काफी एन्जॉय किया था। अब नए साल के बाद आज यानी 5 जनवरी को दीपिका ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया। मंगलवार की शाम को दीपिका और रणवीर सिंह मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट हुए। दरअसल, यहां पर रणवीर ने दीपिका के लिए एक बर्थडे पार्टी रखी थी। इस पार्टी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और करण जौहर से लेकर दीपिका के काफी करीबी दोस्त शामिल हुए।
रणवीर और दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी एन्जॉय करने के बाद दीपिका ने रेस्तरां के बाहर इंतजार कर रहे फोटोग्राफर्स के साथ भी अपना बर्थडे सेलेब्रेट किया। सभी फोटोग्राफर्स की तरफ से दीपिका के लिए एक चॉकलेट केक मंगवाया गया था। दीपिका ने केक काटा और फोटोग्राफर्स को खिलाया भी। इतना ही नहीं फोटोग्राफर्स की तरफ से दीपिका को कुछ गिफ्ट और फूल भी जन्मदिन पर दिए गए।