place Current Pin : 822114
Loading...


मंदिर में पूजा करने आई महिला को पुजारी ने बाल पकड़कर पीटा

location_on WESTBENGAL access_time 07-Aug-21, 12:59 PM

👁 225 | toll 123



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बिहार के दरभंगा जिले में एक पुजारी ने मंदिर में पूजा करने आई महिला को बाल पकड़कर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर एक्शन लेते हुए मंदिर कमेटी ने पुजारी के खिलाफ एक्शन लिया है और जांच कराने की बात कही है। फिलहाल पुजारी को मंदिर कार्यों से हटा दिया गया है। घटना दरभंगा के राज परिसर में स्थित मां श्यामा माई मंदिर की दहलीज पर घटित हुई। यहां पुजारी ने मंदिर आई महिला के बाल पकड़कर पिटाई कर दी। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। यह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंदिर कमेटी ने एक्शन लेते हुए पुजारी को मंदिर के कार्यों से अलग कर दिया है। हालांकि महिला की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। महिला की पहचान भी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि घटना दो दिन पहले की है। महिला मंदिर के अंदर जाकर श्यामा माई की पूजा करने की जिद पर अड़ी थी जबकि कोविड गाइडलाइन की वजह से मंदिर के दरवाजे आम लोगों के लिए बंद थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play