स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के लाभार्थियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी की पुष्टि की। राज्य सरकार द्वारा योजना के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने के लिए एक अभियान चलाया गया है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति छूट न जाए।