place Current Pin : 822114
Loading...

3 रेलवे स्टेशनों और अमिताभ के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 07-Aug-21, 11:25 AM

👁 131 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मुंबई के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों और बॉलीवुड एक्‍टर अमिताभ बच्चन के बंगले में बम रखे जाने की सूचना मिलने के बाद इन स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल, कल शुक्रवार को रात में मुंबई पुलिस को इन स्थानों पर बम रखे जाने को लेकर एक कॉल आया था, जिसके बाद यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई। हालाकि, बम की सूचना बाद में झूठी निकली। मुंबई पुल‍िस ने इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की CIU (क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट) ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस शुक्रवार रात मिली फर्जी फोन कॉल के संबंध में पूछताछ की जा रही है, जिसमें मुंबई में चार अलग-अलग स्थानों पर बमों की मौजूदगी का जिक्र किया गया था। मुंबई पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि अभी तक जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है। मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार रात को एक फोन आया, जिसमें फोन करने वाले शख्स ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), भायखला, दादर रेलवे स्टेशनों और अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू में स्थित बंगले में बम रखे गए हैं।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play