place Current Pin : 822114
Loading...

तिरंगे रंग से जगमगाया श्रीनगर का लाल चौक घंटाघर, वायरल हुई तस्वीर

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 07-Aug-21, 10:58 AM

👁 149 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: स्‍वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्‍त आने में अभी कुछ दिन बाकी हैं लेकिन देश में अभी से इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। जम्‍मू कश्‍मीर में भी स्‍वतंत्रता दिवस को लेकर खास तैयारी चल रही है। यहां श्रीनगर के लाल चौक घंटाघर को तिरंगे के रंग की रोशनी से सजाया गया है। बता दें लालचौक पर तिरंगा फहराने को लेकर विवाद हो गया था लेकिन जम्‍मू-कश्‍मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद स्थिति बिल्‍कुल बदल चुकी है। तिरंगे की रोशनी से जगमगाते लाल चौक घंटाघर की तस्‍वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस फोटो को श्रीनगर के मेयर ने शेयर करते हुए लिखा, हमने स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल चौक स्थित घंटाघर को तिरंगे के रंग से रोशन किया। नई घड़ियां लगा दी गईं। श्रीनगर नगर निगम ने अच्छा काम किया।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play