place Current Pin : 822114
Loading...

गोल्फर अदिति ने जगाई पदक की उम्मीद

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 07-Aug-21, 08:49 AM

👁 134 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ओलंपिक की गोल्फ स्पर्धा में भारत के पहले पदक की दावेदार बनी हुई हैं। उन्होंने तीसरे दौर में तीन अंडर 67 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान बरकरार रखा है। अदिति तीन दौर के बाद 12 अंडर 201 के स्कोर के साथ अकेली दूसरे स्थान पर हैं। अदिति मां महेश्वरी उनके कैडी की भूमिका निभा रही हैं। अमेरिका की नैली कोर्डा उनसे तीन स्ट्रोक्स आगे है जिन्होंने इस दौर में दो अंडर 69 स्कोर किया। न्यूजीलैंड की लीडिया को, ऑस्ट्रेलिया की हन्ना ग्रीन, डेनमार्क की क्रिस्टीन पेडरसन और जापान की मोने इनामी 10 अंडर 203 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अदिति ने पांच बर्डी लगाए और दो बोगी किए। उन्होंने नौवें और 11वें होल पर बोगी करने के बाद 15वें और 17वें होल पर बर्डी लगाए। इससे पहले उन्होंने चौथे, छठे और सातवें होल पर भी बर्डी लगाई थी। भारत की दीक्षा डागर एक ओवर 72 के स्कोर के साथ निचले हाफ में हैं।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play