स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। इंग्लैंड के पहली पारी में बनाए 183 रनों के जवाब में भारत ने 6 विकेट खोकर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा की जोड़ी इस समय क्रीज पर मौजूद है। केएल राहुल 84 रनों की शानदार पारी खेलकर जेम्स एंडरसन का शिकार बने।