place Current Pin : 822114
Loading...


रानीगंज के औद्योगिक मुद्दे को लेकर श्रम मंत्री से मिले तृणमूल नेता

location_on WEST BENGAL access_time 06-Aug-21, 05:34 PM

👁 172 | toll 100



1 2.0 star
Public

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, आसनसोल: पश्चिम बंगाल के श्रम मंत्री बेचाराम मन्ना जी आज शुक्रबार आसनसोल पहुंचे जहाँ उनका एडीडीए गेस्ट हाउस मे युवा तृणमूल कांग्रेस नेता शीला नंदन झा उर्फ दीपु झा ने उनको फूलो का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस संदर्भ में शीलानंदन झा ने कहा की आज रानीगंज के औद्योगिक विकास को लेकर बेचाराम मन्ना के साथ काफी देर तक उनकी बातचीत हुई। शीला नंदन झा ने कहा कि आज की बैठक के दौरान बेचाराम मन्ना ने रानीगंज की औद्योगिक समस्याओं को ना सिर्फ गौर से सुना बल्कि उन समस्याओं के तह तक पंहुचकर उनको साथ लेकर समाधान का भी आश्वासन दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि बेचाराम मन्ना के श्रम मंत्री बनने से श्रमिको के हितो की और बेहतर ढंग से रक्षा होगी।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play