रांची। टोटेमिक कुरमी/कुडमी विकास मोर्चा, केंद्रीय समिति की बैठक झारखण्ड विधानसभा सभागार में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई एवम् संचालन केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ महतो ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से राज्य सरकार से टोटेमिक कुरमी/कुडमी (महतो) को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल की मांग को कैबिनेट से अनुशंसा करके केंद्र सरकार को भेजने,
झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक केंद्रीय अध्यक्ष बिनोद बिहारी महतो को झारखंड पितामह का दर्जा देने की मांग को लेकर विनोद धाम,धनबाद से राजभवन,रांची तक पदयात्रा करने,आगामी 8 अगस्त को झारखण्ड आंदोलन के महानायक शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस तथा 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पूरे राज्य में प्रखण्ड स्तरीय पर मनाने,
समाज के सभी संगठनों को संयुक्त रुप से बैठक करने एवं समाज का एक ही झंडा निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामपोदो महतो, कुडमी सेना झारखंड के अध्यक्ष लालटु महतो, कुडमी सेना उड़ीसा के अध्यक्ष जयमुनी मोहंता,केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रचिया महतो,केंद्रीय मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश महतो, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सखीचंद महतो, महिला मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सुषमा देवी, महिला केंद्रीय सचिव बनीता देवी, महिला केंद्रीय कोषाध्यक्ष देवंती देवी,युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष थानेश्वर महतो, केंद्रीय प्रवक्ता क्षेत्रमोहन महतो, केंद्रीय महासचिव मुरलीधर महतो, केंद्रीय महासचिव सपन कुमार महतो, केंद्रीय महासचिव मोहन महतो, केंद्रीय महासचिव कपिल देव महतो, दानी महतो, केंद्रीय सचिव रूपलाल महतो, सुनील महतो महिला केंद्रीय सचिव सरस्वती देवी, उपाध्यक्ष परमेश्वर महतो, जय राम महतो मुख्य प्रवक्ता दीपक महतो श्रीनाथ महतो ,श्रीपति महतो मालेश्वर महतो, भुनेश्वर महतो, चंदन महतो, तुलसी महतो, निरंजन महतो, शिशुपाल महतो, रामचंद्र महतो, राजू कुमार महतो ,अजय महतो, हेमलाल महतो, नरेश कुमार महतो, उत्तम महतो, किशोर महतो, मिथिलेश महतो, दिलीप महतो,रूपेश महथा, फूलमती देवी, रामेश्वर चौधरी, रंगीला महतो आदि लोग उपस्थित थे!