स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अपना हाथ से सजा देने का निर्णय भारी पर सकते है बिहार में एक वार्ड पार्षद के पति के लिए। सूत्रों के मुताबिक बिहार के भोजपुर में एक वार्ड पार्षद के पति सरताज आलम के द्वारा चार लोगों को एक गोदाम में बंदी बना कर उन के साथ मारपीट करने के बाद उनके गुप्तांगों पर पेट्रोल डालने की घटना घाटी है। कोइलवर थाना के एसएचओ रामविलास प्रसाद ने बताया कि हमें गुरुवार को टुन्नी चौधरी उर्फ रजनी से शिकायत मिली कि सरताज आलम ने चार लोगों को एक गोदाम में बंदी बना कर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उनके प्राइवेट पार्ट्स पर पेट्रोल डाला गए। हमने पीड़ितों का चिकित्सकीय टेस्ट करवाया है और उनका दावा सही पाया गया है। वार्ड पार्षद के पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संपर्क करने पर सरताज आलम ने आरोप से इनकार करते हुए बताया कि 'मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप बिल्कुल झूठे हैं। आगामी पंचायत चुनावों में फायदा उठाने के लिए विपक्षी नेताओं की चाल हो सकती है । यह मेरी छवि को बदनाम करना चाहते है।