place Current Pin : 822114
Loading...


सी बी ए एक्ट 1957में संशोधन,श्रम कानून में बदलाव सहित कई मांगों को लेकर सीटू यूनियन द्वारा के डी एच कारगिल में एक गेट मीटिंग

location_on खलारी access_time 06-Aug-21, 04:16 PM

👁 458 | toll 187



1 check_circle 0.5 star
Public

खलारी - सी बी ए एक्ट 1957में संशोधन,श्रम कानून में मालिक पक्षिय बदलाव,तथा,11 वाँ वेतन समझौता की स्थिति को लेकर एन सी ओ ई ए सीटू यूनियन द्वारा के डी एच कारगिल में एक गेट मीटिंग किया गया।गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए यूनियन के क्षेत्रीय सचिव शैलेश कुमार ने बताया कि कोयला खनन क्षेत्र में निजी मालिको को कोल ब्लॉक आवंटन में आ रही बाधा को दूर करने के लिए इस मानसून सत्र में केंद्र सरकार सी बी ए एक्ट को बदल कर एक नया कानून ला रही है,इस कानून को आ जाने के बाद निजी मालिको को भी सरकार भूमि रैयतों से अधिगृहीत जमीन कोयला खनन के लिए दे सकेगी। इससे कोल इंडिया पर खतरा बढ़ जाएगा,तथा भू रैयतों को न तो नौकरी मिलेगी, और न ही उचित मुआवजा मिल पाएगा ।दूसरी तरफ ये सरकार श्रम कानून में जो बदलाव लाई है,इससे मजदूरों के स्थाई नौकरी पर खतरा बढ़ जाएगी,स्थाई मजदूर पीस मिल मजदूर बन कर रह जाएंगे,जरूरत के हिसाब से मजदूरों को 12- 12घंटे काम करना पड़ेगा,और कोई ओवर टाइम भी नहीं मिलेगा,हमारी यूनियन मजदूरों के उपर आने वाले इस खतरा को देखकर पूरे देश में यह विरोध का कार्यक्रम चला रही है, ईधर एन सी डब्ल्यू ए 11 को लेकर एक बैठक हो चुकी है,सितम्बर के पहले सप्ताह में दूसरा बैठक होने वाली है,11 वा वेतन का सम्मान जनक समझौता, एवं एक लाख रुपए बोनस लेने के लिए मजदूरों को लड़ाई के लिए तैयार रहने की जरूरत है,गेट मीटिंग के दौरान के डी एच परियोजना के 21 मजदूरों को एस एल पी का पत्र यूनियन पदाधिकारियों के द्वारा दिए गया,जिन मजदूरों को 8साल के अंदर प्रोमोशन नहीं होता है,उन्हें प्रोमोशन के बदले एस एल पी दिया जाता है,जिसमे मजदूरों को 3% वेतन बढ़ोतरी का फायदा होता है।के डी एच में बहुत मजदूरों यह बेनिफिट नहीं मिला था,एन सी ओ ई ए इसका संघर्ष बहुत दिनों से कर रही थी,यूनियन के संघर्ष के चलते 21 मजदूरों को एक साथ एस एल पी का लाभ दिलवाया गया।इस गेट मीटिंग की अध्यक्षता कॉ जी के साहू ने की इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से, क्षेत्रीय सचिव शैलेश कुमार, सह सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह,केंद्रीय सदस्य दाहो महतो,सचिव उदय कुमार सिंह,नुरुल एन खान,कल्लू गैंझु,दिनेश गंजू,हरगोबिंद राम, राजा राम रविदास,कार्तिक राम,खीक राम बारीक,दीपक गणझु,लालजीत गनझु, संतोष भोक्ता,लक्ष्मण गैंझू, सहित सामान्य पाली के सभी मजदूर उपस्थित थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play