खलारी - सीसीएल के मगध परियोजना के नए परियोजना पदाधिकारी के रूप में नृपेंद्र नाथ ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने वहां के अधिकारियों और श्रमिक प्रतिनिधियों के साथ कोयला खदान का निरीक्षण किया साथ ही लोगों से परिचय बैठक की. नृपेंद्र नाथ पूर्व में सीसीएल एनके एरिया के कई परियोजनाओं में भी अपना योगदान दे चुके हैं. उनकी कार्यक्षमता का बेहतरीन परिणाम मगध परियोजना में भी देखने को मिलेगा. कुशल प्रबंधन के साथ मित्रवत व्यवहारिक संबंध मृदुभाषी कोयला अधिकारी के रूप में उन्होंने अपनी पहचान स्थापित की है. सीसीएल के कई क्षेत्रों में उनका काम करने का बेहतरीन अनुभव रहा है.