स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बिहार के समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बदमाशों ने बखरी बुजंर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया शशिनाथ झा की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक इस घटना को लेकर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि झा शुक्रवार की सुबह साव टोला में एक पंचायती के लिए गए थे, इसी दौरान मोटर साइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। घटनास्थल पर ही झा की मौत हो गई। मुसरीघरारी के थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच के पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक हत्या के कारणों का कुछ भी पता नहीं चल है।