place Current Pin : 822114
Loading...


नौकरी की मांग को लेकर स्थानीय युवाओं ने किया करखाना के सामने प्रदर्शन

location_on WEST BENGAL access_time 06-Aug-21, 02:20 PM

👁 144 | toll 66



1 2.0 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या सात दामोदरपुर ग्राम के रूईदास पाड़ा, मुस्लिम पाड़ा, स्कुल बाऊरी पाड़ा, दमोदरपुर माजपाड़ा, कटल पाड़ा, बंगाल कुल पाड़ा के सभी बैकार युवक ने नौकरी की मांग को लेकर दमोदरपुर स्थित गिरधन मेटालिक करखाना में शुक्रवार की सुबह से ही गेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन कर रहे एक स्थनीय ग्राम के निवासी परितोष रूईदास ने कहा कि यह पर बाहरी लोगों को लाकर नौकरी पर रखा जा रहा है। इन्ही सब के कारण आज हमलोगों को मजबूरन करखाना के गेट के समक्षय विरोध प्रदर्शन किया गया है। वहीं इन सभी ग्राम के लोगों ने एक लिखित कोपी दिया गया है और करखाना के अधिकारी ने इस लिखित कागज़ पर हस्ताक्षर कर एक रिसीव दिया गया है। साथ ही हमलोगों को यह अश्वासन दिया गया है यह करखाना जब पुर्ण रूप से चालू होगा तब अक्तूबर के महीनों में सभी आस-पास के इलाकों के लोगों को कार्य पर रखा जाएगा। अगर करखाना अपना वादा पुर्ण नहीं करेंगे तो इस ग्रामीण के दवारा इससे भी बड़ा अंदोलन किया जाएगा।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play