स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें भारत के लोगों से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हुए हैं। उनकी भावना का सम्मान करते हुए खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।