place Current Pin : 822114
Loading...

धनबाद: सुप्रीम कोर्ट ने आईबी-सीबीआई को घेरा

Copied Content : No Earning

location_on WEST BENGAL access_time 06-Aug-21, 01:40 PM

👁 127 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सुप्रीम कोर्ट ने धनबाद के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की हत्या की जांच कर रही सीबीआई को न्यायाधीशों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों पर रिपोर्ट देने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी कर कहा है कि जजों के साथ डराने-धमकाने और अभद्रता की कई घटनाएं हुई हैं, इसलिए कोर्ट ने सभी राज्यों से जजों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों पर स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने कहा कि आईबी और सीबीआई न्यायपालिका की बिल्कुल भी मदद नहीं कर रहे हैं, जब जज शिकायत करते हैं तो जवाब तक देना उचित नहीं समझते हैं। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि पिछले कुछ समय से हाई-प्रोफाइल लोगों के पक्ष में अनुकूल आदेश पारित नहीं होने पर न्यायपालिका को बदनाम करने का एक नया चलन शुरू हो गया। 




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play