place Current Pin : 822114
Loading...


कृष्णेंदु से मिले दिलीप घोष

location_on Asansol, West Bengal access_time 05-Jan-21, 11:23 PM

👁 173 | toll 41



1 2.0 star
Public

एएनएम न्यूज़, आसनसोल ब्यूरो: पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष पुरुलिया जाने के दौरान आसनसोल के कद्दावर भाजपा नेता और भाजपा के राज्य समिति के सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी से मिलने उनके घर पहुंचे। बता दे कृष्णेंदु पर हुए जानलेवा हमले के बाद घोष का कृष्णेंदु और उनके परिवार से उनके घर आकर मिलना शिल्पांचल के तृणमूल पार्टी के लिए स्पष्ट सन्देश है कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओ के पीछे ढृढ़ता से कड़ी है। कृष्णेंदु मुख़र्जी ने कहा दिलीप घोष का इस प्रकार से उनके घर आकर उनसे आकर मिलना उनमे और ऊर्जा भर दिया है और वे वे पूरी जोश के साथ भाजपा की लिए काम करने को समर्पित है। इस दौरान जिला उनके साथ जिला अध्यक्ष लखन घरुई और कर्नल दिप्तांगशु चौधरी थे, जो तृणमूल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play