स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मुंबई के जुहू बीच के 5 किलोमीटर से अधिक हिस्से पर तेल रिसाव के कारण रेत काली हो गई। दरअसल सुबह मॉर्निंग वॉक करने आये लोगों ने कई किलोमीटर दूर तक समुद्र किनारे काले रंग की आउटलाइन देखी है। जिसके बाद कुछ लोगों ने फोन कर स्थानीय पुलिस स्टेशन और BMC को इसकी जानकारी दी है। फिलहाल BMC के कर्मचारी तेल रिसाव की जांच करने बीच किनारे पहुंचे हुए हैं और सफाई का काम शुरू कर दिया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि तेल समुद्र के पानी में कैसे गिरा।