place Current Pin : 822114
Loading...

पाकिस्तान में सिद्धिविनायक मंदिर में तोड़फोड़

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 05-Aug-21, 09:40 AM

👁 124 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पाकिस्तान में एक बार फिर से एक मंदिर को निशाना बनाया गया। ताज़ा मामला पंजाब प्रांत के सादिकाबाद जिले के भोंग शरीफ गांव का है जहां सिद्धिविनायक मंदिर के अंदर बुधवार शाम जमकर तोड़ फोड़ की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सैकड़ों की संख्या में लोग अचानक मंदिर के अंदर लाठी-डंडे के साथ घुसते हैं और मंदिर में रखी सभी मूर्तियों को तोड़ना शुरू कर देते हैं। वीडियो में भीड़ मंदिर के भी कई हिस्सों को नुकसान पहुंचाती दिख रही है। इस घटना के बाद इलाके की पुलिस हरकत में आई और मंदिर के पास बड़े पैमाने पर पुलिस बल को तैनात कर मामले की जांच कर रही है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play