place Current Pin : 822114
Loading...

भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है: प्रधानमंत्री

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 05-Aug-21, 09:36 AM

👁 120 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक में 41 साल बाद पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत को ''ऐतिहासिक'' करार दिया और कहा कि आज का दिन हर भारतीय की यादों में रहेगा। भारतीय टीम को जीत की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है। भारत ने एक रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से पराजित कर ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ''ऐतिहासिक! आज का दिन हर भारतीय की यादों में रहेगा। कांस्य पदक भारत लाने पर पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि से उन्होंने पूरे देश का, खासकर युवाओं का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।''




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play