स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि मुझे नहीं लगता की यूपी या देश के किसी व्यक्ति को जय श्री राम बोलने में दिक्कत होगी। राम हमारे पूर्वज थे, हमें इसपर गर्व होना चाहिए। योगी ने कहा कि जो लोग ऐसा नहीं मानते मुझे उनके डीएनए पर थोड़ा संदेह होता है।