place Current Pin : 822114
Loading...

अमित शाह संसद में आ गए तो मुंडवा लूंगा अपना सिर' : डेरेक ओ ब्रायन

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 04-Aug-21, 11:23 AM

👁 276 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: संसद के मानसून सत्र में देश की हालिया स्थिति, महंगाई और पेगासस जासूसी मामले को लेकर हंगामा बरपा हुआ है। विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमलावर है, इसी क्रम में बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से एक दिन पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) संसाद डेरेक ओ ब्रायन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। पेगासस और दिल्ली में 9 साल की बच्ची से रेप मामले पर गृह मंत्री को चुनौती देते हुए डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि अगर अमित शाह संसद में आ गए तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा। मंगलवार को संवाददाताओं से बात करते हुए डेरेक ओ ब्रायन ने दावा किया कि अमित शाह पेगासस मुद्दे पर चर्चा से भाग रहे हैं। वो विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा, 'मैंने कभी प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को संसद में नहीं देखा।' डेरेक ओ ब्रायन ने सीबीआई के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नुयक्त किए जाने पर भी सवाल उठाया। टीएमसी सासंद ने कहा, 'मोदी-शाह के चहेते अफसर को दिल्ली का कमिश्नर नियुक्त किया गया है, राजधानी में 9 साल की दलित लड़की के साथ बलात्कार हुआ तो क्या गृह मंत्री को सामने आकर जवाब नहीं देना चाहिए?'




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play