राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: किसान बिल के समर्थन में भाजपा किसान मोर्चा की पहल एंव सालानपुर भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में देन्दुआ मोड़ में "आर नाइ अन्याय" अभियान के तहत पथ का आयोजन किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिमान मुखर्जी ने कहा कि बंगाल में अब किसी भी प्रकार के अत्याचार को सहन नहीं किया जा सकता है। यह तृणमूल सरकार चोरी, गुंडागर्दी एंव सिंडिकेट की सरकार है। तृणमूल सरकार किसान विरोधी है इसका सीधा उदाहरण केन्द्र द्वरा संचालित किसान योजनाओं पर राज्य सरकार द्वरा रोक। सालानपुर क्षेत्र में बन्द कारखानों के सभी मशीनरी को चोरी से बेच दिया गया। स्थानीय बेरोजगार युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और बाहरी श्रमिको को क्षेत्र में कार्य पर रखा जा रहा है। वर्त्तमान की परिस्थितियों से साफ ज्ञात होता है कि जनता तृणमूल सरकार से नाराज़ है। जनता बंगाल में बदलाव चाहती है। इसलिए आने वाले दिनों में बंगल में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व में 200 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगी। तृणमूल कांग्रेस पार्टी किसानों को गुमराह कर रही है, किसान के हित किसान बिल के बारे में दुष्प्रचार कर रही है।
सभा में किसान मोर्चा सालानपुर ब्लॉक अध्यक्ष अभिजीत अधिकारी, किसान मोर्चा ब्लॉक महासचिव पवन नूनिया, सालानपुर ब्लॉक भाजपा महासचिव मनोज बाउरी एंव बिस्वजीत तिवारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष देवव्रत मंडल, जिला सचिव एंव जिला असंगठित मजदूर मोर्चा के जिला सचिव मनोज तिवारी एंव जितेन राजवर, जिला समिति सदस्य मोबिन खान, जिला समिति सदस्य शुभाशीष भट्टाचार्य, महिला मोर्चा के नेता मुनमुन भट्टाचार्य एंव कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।