place Current Pin : 822114
Loading...

फ़िल्म “पूर्वांचल डायरीज” में डबल शेड्स में दिखेंगे विजय

Copied Content : No Earning

location_on WEST BENGAL access_time 04-Aug-21, 10:54 AM

👁 105 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अमिताभ बच्चन को अपना फेवरेट एक्टर मानने वाले विजय पांडे एक ऐसे अभिनेता हैं जिनकी चर्चा आजकल एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई फ़िल्म पूर्वांचल डायरीज की वजह से हो रही है। दिलीप सिंह द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में विजय पाण्डेय एक बेहद अहम रोल अदा कर रहे हैं।इस फ़िल्म को काफी बेहतर रेस्पॉन्स मिल रहा है। विजय पाण्डे इसमें एक ऐसे नेता का रोल कर रहे हैं जिसके दो शेड्स हैं। यूनिवर्सिटी चुनाव में होने वाली राजनीति में कैसे कई किरदार अपने अपने फायदे के लिए युवाओं को भड़काते हैं, यह फ़िल्म इसी बारे में है। कैसा रहा उनका एक्टिंग का सफर छपरा बिहार से सम्बन्ध रखने वाले विजय पाण्डेय कोलकाता में पले बढ़े, फिर पटना में उनका परिवार शिफ्ट हो गया। मैट्रिक करने के बाद जब आगे की पढ़ाई के लिए वह पटना में कोचिंग सेंटर जाते थे तो रास्ते मे एक थिएटर पड़ता था, एक दिन वह अपने दोस्त के साथ नाटक देखने चले गए और उसी लम्हा यह तय किया कि उन्हें एक्टिंग ही करनी है। चोरी छुपे उन्होंने थिएटर जॉइन किया और एक्टिंग की बारीकी सीखने लगे। उन्होंने करीब 15 साल नाटक किया, फिर कुछ साल दिल्ली भी रहे और आखिरकार मायानगरी मुम्बई पहुंचे। बता दे विजय पाण्डेय ने काफी हिंदी बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शो में अपने अभिनय का जादू दिखाया है। उन्होंने ईटीवी और दूरदर्शन के लिए कई शो में एंकर के रूप में मनोरंजन जगत में अपनी शुरुआत की। विजय पाण्डेय ने बालिका वधू, फुलवा, क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया जैसे टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया। उनकी एक फ़िल्म आने वाली है “डेथ ऑन सन्डे”। इसमें संजय मिश्रा भी हैं जिसमें विजय पाण्डेय का किरदार बहुत अच्छा है। साथ ही वो नीरज पांडे की वेब सीरीज बिहार डायरीज शुरू होने जा रही है, जिसमें वह काम करेंगे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play