place Current Pin : 822114
Loading...


मुर्ति तोड़ने को लेकर मुचिपाड़ा में भाजपा कर्मीयों ने किया विरोध-प्रदर्शन

location_on Raniganj, West BengalI access_time 05-Jan-21, 02:38 PM

👁 124 | toll 40



1 2.0 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, रानीगंज : तृणमूल कांग्रेस के गुंडों के हाथों कत्ल हुए भाजपा बुथ अध्यक्ष की मुर्ति को तोड़ने का आरोप तृणमूल कर्मीयो पर लगाया जा रहा है। इसके खिलाफ मुचिपाड़ा शिवपुर रोड पर अवरुद्ध कर भाजपा कर्मीयों ने विक्षोभ दिखाया। 2018 के 9 दिसंबर को कांकसा के रुपगंज मे भाजपा के स्थानीय बुथ अध्यक्ष संदीप घोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तृणमूल के गुंडो के खिलाफ इसका आरोप लगाया जा रहा था। पिछले महीने की 20 तारीख को रुपगंज मोड़ पर दिवंगत संदीप घोष की याद मे लगाई गई मुर्ति का अनावरण भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजु बैनर्जी ने किया था। सोमवार रात को असामाजिक तत्वों ने संदीप घोष की मुर्ति को तोड़ दिया। इसके लिए भी तृणमूल के गुंडों को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। अविलंब दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग पर भाजपा कर्मीयों ने मुचिपाड़ा शिवपुर रोड अवरुद्ध कर दिया। करीब घंटे भर चले इस पथावरोध के कारण इस महत्वपूर्ण मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद पथावरोध खत्म हुआ। हालांकि इस मामले मे तृणमूल नेता मलय मुखर्जी ने पार्टी की संलिप्तता से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुर्ति को तोड़े जाने से तृणमूल का कोई लेनादेना नही है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play