place Current Pin : 822114
Loading...


देर रात वार्ता के बाद सैनिक से निकाले गए मजदूरों का धरना 15 अगस्त तक के लिए स्थगित

location_on पिपरवार access_time 03-Aug-21, 08:32 AM

👁 636 | toll 463



1 check_circle 0.5 star
Public

पिपरवार - पिछले 24 घंटे से सीएमपीएफ की मांग को लेकर सैनिक कंपनी से निकाले गए सैकड़ों मजदूरों का धरना प्रदर्शन देर रात प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद 15 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. धरना पर बैठे मजदूरों ने बताया कि रात करीब 11:00 बजे पिपरवार जीएम अजय सिंह, सैनिक के मेजर और मंगल सिंह, रांची से आए सीएमपीएफ के कमिश्नर, अशोका परियोजना पदाधिकारी की मौजूदगी में वार्ता की गई. वार्ता में कहा गया कि जिन मजदूरों का सीएमपीएफ भुगतान के लिए जो भी जरूरी कागजात हैं कार्यालय में जमा करा दिए गए हैं तो उन्हें 15 दिनों के अंदर भुगतान कर दिया जाएगा. 15 दिनों के बाद कंपनी को जितने कामगारों की जरूरत है कंपनी उतने ही कामगारों को वापस काम पर रखेगी. बाकी बचे कामगार अपना त्यागपत्र कंपनी को लिख कर कार्यालय में जमा करेंगे . यदि किसी कारणवश 15 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो 16 में दिन सीसीएल कंपनी और मजदूर प्रतिनिधियों का दल बैठक कर आगे की कार्यवाही पर विचार करेंगे. इस दौरान सैनिक कंपनी ने मजदूरों को भरोसा दिलाया है कि कंपनी उनके सीएमपीएफ के पैसे को दिलाने के लिए गंभीर है किसी भी मजदूर को कंपनी के द्वारा हर संभव मदद की जाएगी. इस वार्ता के बाद मजदूरों ने अपना जारी धरना प्रदर्शन को 15 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया है.




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play