place Current Pin : 822114
Loading...

धंसान के गड्ढे में गिरा मवेशी, लोगो ने की गड्ढा भराई की मांग

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 02-Aug-21, 05:55 PM

👁 127 | toll 0



1 2.0 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, अंडाल : ईसीएल के काजोड़ा एरिया छेत्र अंतर्गत मारवाड़ी कोठी इलाके में स्थित ईसीएल गेस्ट हाउस के पीछे कुछ सप्ताह पहले जमीन धंसकर एक गोफ बन गया था। स्थानीय लोगों ने बड़ी घटना का पूर्वानुमान लगाते हुए ईसीएल से गोफ वाले स्थान पर मिटटी भराई करने की मांग की थी जिस पर ईसीएल की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। चरवाहों ने सोमवार सुबह इसी गोफ में गाय का एक बछड़ा गिरा देखा। लोगों ने जेसीबी बुलवाया एवं रस्सी बांधकर जेसीबी के सहारे गाय के बछड़े को गोफ से बाहर निकाला गया। टीएमसीवाई जिला महासचिव शंकर कर्ष ने कहां की जिस वक्त यहां जमीन धंसी थी उसी वक्त हमने ईसीएल से गड्ढे के भराई की मांग की थी। गड्ढा भराई ना होने के कारण आज यहां एक मवेशी गिर गया।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play