place Current Pin : 822114
Loading...

ED के समन पर अनिल देशमुख ने दिलाया याद

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 02-Aug-21, 01:38 PM

👁 138 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 100 करोड़ की वसूली के आरोप में फंसे पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने समन देकर आज फिर बुलाया है। अनिल देशमुख के साथ उनके बेटे ऋषिकेश देशमुख को बुलाया गया है। हालांकि अनिल देशमुख ने एक बार फिर ED के सामने हाजिर होने में असमर्थता जताई। उन्होंने कहा कि मामले में सुप्रीम कोर्ट में उनकी अर्जी पर 3 अगस्त को सुनवाई होनी है। देशमुख ने पत्र में लिखा है कि 30 जुलाई को जैसे ही सुप्रीम कोर्ट ने 3 अगस्त को तारीख दी ED ने सोमवार के लिए समन जारी कर दिया। 72 साल के एनसीपी नेता अनिल देशमुख को ईडी इसके पहले भी तीन बार समन भेज चुकी है, लेकिन हर बार वह इस एजेंसी के सामने पेश होने से बचते रहे हैं। उनकी पत्नी और बेटे को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है, लेकिन दोनों भी सुनवाई के लिए एक बार भी हाजिर नहीं हुए। मुम्बई पुलिस के पूर्व पुलिस आयुक्त और वर्तमान में होम गार्ड डी जी परमबीर सिहं ने अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगाया है, जिसके लिए अनिल देशमुख को महाराष्ट्र के गृहमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play