place Current Pin : 822114
Loading...

झारखंड: इंटर स्टेट के लिए बस सेवा शुरू, दिशा निर्देश जारी

Copied Content : No Earning

location_on WEST BENGAL access_time 02-Aug-21, 12:31 PM

👁 170 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: झारखंड से दूसरे राज्यों (इंटर स्टेट) के लिए बस सेवा शुरू हो गई है। बसों के परिचालन को लेकर राज्य परिवहन विभाग की ओर से गाइडलाइन जारी की गयी है। बसों में एसी चलाने पर रोक लगायी गयी है। बसों की खिड़कियों को यात्रा के दौरान खुला रखने को कहा गया है। बस संचालक पूर्व निर्धारित किराया ही यात्रियों से ले सकेंगे। बस के चालक, कंडक्टर और सह चालक का टीकाकरण कराना सुनिश्चित। निर्धारित सीट के अनुरूप ही यात्रियों को लेकर परिचालन कराने को कहा गया। बस चालक, कंडक्टर और सह चालक के साथ ही यात्रियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। बसों में स्प्रे सैनिटाइजर रखना और हर नए यात्री के बैठने से पहले सीट को सैनिटाइज करना जरूरी। यात्रा के दौरान गुटखा, पान, खैनी जैसी चीजों का सेवन वर्जित। सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर रोक। मुंह, नाक, आंख आदि को हाथों से टच न करें। यात्रा के बाद यात्रियों को घर जाकर कपड़े साफ करने के साथ ही स्नान भी करने को कहा गया है। कुछ दिनों तक घर के बाकी सदस्यों से सोशल डिस्टैंसिंग बनाये रखने को कहा है। 65 वर्ष या इससे अधिक उम्र वाले लोगों, रोगियों, गर्भवतियों और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को विशेष परिस्थिति में ही यात्रा करने का सुझाव दिया गया है। यात्रा के दौरान हाथ धोकर या सैनिटाइज कर ही कुछ खाने की सलाह दी गयी है। ड्राइवर के केबिन में यात्रियों के बैठने की मनाही होगी।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play